फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: श्मशान भूमि के रास्ते में दीवार से परेशान लोग, समसपुर के ग्रामीण पहुंचे नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन दीवार के पास एकत्र हुए ग्रामीण, एस्टेट ऑफिसर ने दिया जांच का आश्वासन
विज्ञापन

नंबर गेम -4 किलोमीटर लंबा पड़ता है वैक्लिपक रास्ता


संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। समसपुर गांव में श्मशान भूमि तक जाने वाले वर्षों पुराने पंचायती रास्ते को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा रातों-रात बंद किए जाने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। प्राधिकरण द्वारा रास्ते पर ऊंची दीवार खड़ी कर देने के विरोध में शनिवार से शुरू हुआ ग्रामीणों का प्रदर्शन सोमवार को और अधिक उग्र हो गया। सोमवार सुबह करीब 30 ग्रामीण निर्माणाधीन दीवार के पास एकत्र हुए। हालांकि, ग्रामीणों की गंभीर समस्या को देखते हुए एस्टेट ऑफिसर ने एसडीओ को मौके पर जाकर इस मुद्दे को समझने और इसका उचित व त्वरित समाधान कराने का ठोस आश्वासन दिया है।



सोमवार सुबह जब ग्रामीण दीवार के पास पहुंचे तो वहां मौजूद एक निजी अकादमी के जमीन मालिक के कर्मचारियों ने पीसीआर को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया और वहां से भेजा। ग्रामीणों को एक शव को अंतिम संस्कार के लिए लंबे दूसरे रास्ते से श्मशान घाट ले जाना पड़ा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि जो रास्ता बंद किया गया है वह 27.5 फीट चौड़ा, छोटा और सबसे उपयुक्त था। इसके अचानक बंद होने से अंतिम संस्कार जैसे आवश्यक कार्यों में भारी बाधा आ रही है। ग्रामीणों के अनुसार अब जो दूसरा वैकल्पिक रास्ता है वह करीब 4 किलोमीटर लंबा पड़ता है और रिहायशी सोसायटियों के बीच से होकर जाता है। इससे आने-जाने में भारी परेशानी होती है। इसके अलावा एक और रास्ता है जो महज 7-8 फीट का है जहां दोपहिया वाहन और अन्य सामान खड़े रहने के कारण शव वाहन का निकलना मुश्किल हो जाता है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि ये गांव को पुराना पंचायती रास्ता है जिसको ग्रामीण प्राचीन समय से इस्तेमाल करते आ रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को ग्रामीणों का एक दल नगर निगम कार्यालय पहुंचा। इनमें रमेश, जितेंद्र, कपिल, प्रेम, राज बहादुर और रिटायर्ड विंग कमांडर कैलाश यादव सहित कई लोग शामिल थे। वहां, कार्यालय की एस्टेट ऑफिसर डॉ. अनुपमा मलिक से बातचीत करने पर पता चला कि उक्त जगह पर प्लॉटिंग कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें