गुरुग्राम। जिला प्रशासन गुरुग्राम और राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित युवा आपदा मित्र स्कीम के तहत 58 स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। यह सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 12 मई से 18 मई 2026 तक हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान, गुरुग्राम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गुरुग्राम के विभिन्न राजकीय विद्यालयों से चयनित स्वयंसेवकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का संचालन प्रोजेक्ट अधिकारी पूनम दहिया और जिला एनएसएस समन्वयक डॉ. किशोर कुमार के नेतृत्व में किया गया, जबकि प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. अंकित तिवारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा और गतिविधियों की देखरेख की। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार वशिष्ठ, राजेंद्र सिंह, विजयलक्ष्मी, सपना, सीमा रानी, राजीव यादव और विक्रम सहित कई अधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे। संवाद