फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बस स्टैंड के प्रवेश द्वार पर जाम लगने से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। बस स्टैंड में प्रवेश करने और बाहर निकलने वाली बसों को मुड़ने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल रही है, जिसके कारण मुख्य सड़क पर दिनभर भारी जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों और बस चालकों का कहना है कि बस स्टैंड का डिजाइन पुराना होने के कारण बड़े वाहनों के लिए मोड़ बहुत तंग है। जब भी कोई लंबी दूरी की बस या रोडवेज बस स्टैंड के अंदर जाने के लिए मुड़ती है, तो उसे कई बार बैक करना पड़ता है। इस प्रक्रिया में पीछे से आ रहा यातायात पूरी तरह रुक जाता है।
विज्ञापन

वहीं, सड़क के दोनों ओर रिक्शा व ऑटो चालक ऑटो खड़ा कर देते हैं, जिससे सड़क पर जगह और कम हो जाती है। इस कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। व्यस्त समय में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन को बस स्टैंड के प्रवेश और निकास द्वारों का चौड़ीकरण करना चाहिए या यातायात प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें