फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दुकानदारों व आरडब्ल्यूए से विचार विमर्श के बाद बनेंगे पांच एफओबी

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सिटी में पांच जगहों पर एफओबी बनाने की तैयारी, पैदल यात्रियों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) साइबर सिटी के प्रमुख पांच स्थानों पर फुट ओवर ब्रिज बनाने जा रहा है। इन जगहों पर पैदल यात्रियों की आवाजाही काफी ज्यादा है। जीएमडीए एफओबी के निर्माण से पहले स्थानीय दुकानदारों और आरडब्ल्यूए से भी इस बारे में विचार-विमर्श करेगा ताकि निर्माण के दौरान कोई अड़चन न आने पाए।
जीएमडीए ने साल 2020 में शहर में व्यापक गतिशीलता प्रबंधन योजना तैयार कराई थी। इसमें गुरुग्राम-मानेसर शहरी क्षेत्र में पैदल यात्री सुविधाएं प्रदान करने की योजना बनाई गई थी। इसी के तहत शहर में एफओबी का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें मेदांता अस्पताल, आर्टेमिस अस्पताल, गुड अर्थ सिटी सेंटर विकास मार्ग, सेक्टर 14/16 डिवाइडिंग रोड एमडीआई चौक फ्लाईओवर के पास और न्यू रेलवे रोड पर भीम नगर चौक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबिलिटी डिवीजन के मुख्य महाप्रबंधक कर्नल आरडी सिंघल ने कहा कि पांच नए एफओबी निर्माण की योजना है। उन्होंने बताया कि इसका डीपीआर फाइनल कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सीईओ ने निर्देश दिया है कि जहां भी एफओबी बने, वहां के लोगों से इस बारे में विचार विमर्श कर लिया जाए, सभी की सहमति से निर्माण कार्य हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें