फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रामपुरा और आईएमटी चौक पर ट्रैफिक लाइट खराब होने से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित रामपुरा व आईएमटी चौक की ट्रैफिक लाइट एक हफ्ते से बंद हैं। इस वजह से वाहन चालक को परेशानी हो रही है और हादसे की आशंका बढ़ गई है। शाम के समय आईएमटी चौक पर वाहनों का अधिक दबाव होता है। ऐसे में ट्रैफिक लाइट बंद होने से आईएमटी के अंदर जाने वाले वाहन चालक और सेक्टर-एक के अंदर जाने वाले वाहन चालक गलत दिशा में वाहन को ले जा रहे हैं, जिससे जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर हाईवे के सर्विस रोड से आने वाले वाहनों को लंबी कतार में लगना पड़ रहा है। वहीं, रामपुरा चौक पर भी ट्रैफिक लाइट बीते कई दिनों से बंद हैं। चौक की सड़क जर्जर होने से भी लोग परेशान हैं। ऐसे में लगातार हादसे का खतरा बना हुआ है। शिकोहपुर निवासी सोनू कुमार व आईएमटी निवासी पवन ने बताया कि ट्रैफिक लाइट के बंद होने से आए दिन सुबह और शाम के समय जाम लग रहा है। साथ ही वाहन चालक वाहनों को गलत दिशा में लेकर चले जाते हैं, जिससे हादसे का खतरा बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें