फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, विभिन्न संस्थाओं और सोसाइटियों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोगों ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्प अर्पण कर सफाई अभियान चलाया। वहीं सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

सोहना में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस क्षेत्र के लोगों ने प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर शहर में पलवल रोड स्थित अग्रवाल भवन सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा विधायक संजय सिंह मुख्यातिथि रूप में मौजूद रहे। उन्होंने दोनों महान विभूतियों के जीवन पर प्रकाश डाला।
दमदमा रोड स्थित जीएलएस अरावली होम्स सोसाइटी में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी मोहित यादव ने दोनों को नमन कर देश को आजादी दिलाने और देश के विकास में उनके दिए गए योगदान को याद किया। यादव ने कहा कि महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री महज नाम नहीं थे अपितु वह एक विचारधारा थे।
विज्ञापन

वहीं फर्रूखनगर अनाज मंडी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा फर्रूखनगर मंडल अध्यक्ष दौलतराम की अगुवाई में सफाई की। पॉलिथीन हटाओ अभियान के तहत कपडे के बने थैले, मास्क, सैनिटाइजर नि:शुल्क वितरित किए। इस मौके पर दौलत राम सैदपुर ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आजादी में अहम किरदार निभाकर अंग्रेजों का देश से सफाया किया और हमेशा साफ सफाई को महत्व दिया।
फर्रूखनगर नगरपालिका कार्यालय द्वारा महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छता अभियान के तहत पखवाड़े की शुरुआत की गई। इसमें पालिका द्वारा शहर के कूड़ा करकट डंपिंग ग्राउंड को साफ किया गया। वहीं फर्रूखनगर पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राम संपर्क अभियान के तहत कैंप का आयोजन किया। कैंप की अध्यक्षता गुरुग्राम मंडल के उपमंडल प्रमुख अनिल कुमार मीणा ने की। कैंप में 8 किसानों को 21 लाख के ऋण स्वीकृति पत्र बांटे।
नए कृषि कानून के खिलाफ धरना प्रदर्शन
पटौदी के कांग्रेसी नेता सुधीर चौधरी के नेतृत्व में अनाज मंडी जाटौली में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन के साथ-साथ गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दोनों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी और मजदूर बचाओ दिवस मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार द्वारा असंवैधानिक तरीके से बनाए कृषि कानून के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सुधीर चौधरी ने कहा कि नए कृषि कानून से आढ़तियों, किसान व मजदूरों के साथ आमजन मानस को भी महंगाई झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें