फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लेग-4 नाले का होगा ट्रायल, बादशाहपुर नाले का पानी छोड़ा जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी के बहाव और निकासी क्षमता का आकलन हो सकेगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। वाटिका चौक से सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) होते हुए दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) तक बनाए गए लेग-4 नाले का एक-दो दिन में ट्रायल किया जाएगा। इसके लिए बादशाहपुर नाले का पानी सीमित मात्रा में लेग-4 नाले में छोड़ा जाएगा। इससे पानी के बहाव और निकासी क्षमता का आकलन हो सकेगा।
साइबर सिटी में बरसाती पानी की निकासी के लिए तीन प्रमुख प्राकृतिक नाले हैं। इनमें लेग-1 ड्रेन (सिकंदरपुर से पालम विहार होते हुए नजफगढ़ ड्रेन), लेग-2 ड्रेन (सेक्टर-42, हुडा सिटी सेंटर से नजफगढ़ ड्रेन) और लेग-3 ड्रेन (घाटा गांव से वाटिका चौक, हीरो होंडा चौक, सेक्टर-99 होते हुए नजफगढ़ ड्रेन) शामिल हैं। लेग-3 को बादशाहपुर ड्रेन के नाम से भी जाना जाता है। इन तीनों नालों का बरसाती पानी अंततः नजफगढ़ ड्रेन में पहुंचता है।
विज्ञापन

अब गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने वाटिका चौक से एसपीआर होते हुए एनएच-48 तक नया लेग-4 नाला तैयार किया है। यह नाला विशेष रूप से न्यू गुरुग्राम क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके शुरू होने से बादशाहपुर ड्रेन (लेग-3) पर पानी का दबाव कम होगा और जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


नए नाले में पानी के प्रवाह की जांच के लिए जल्द ही बादशाहपुर नाले का पानी छोड़ा जाएगा। ट्रायल के दौरान पानी के बहाव और निकासी व्यवस्था का आकलन किया जाएगा, ताकि मानसून के दौरान नाला प्रभावी ढंग से कार्य कर सके। -विक्रम सिंह, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें