फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रायल से थमा पहिया, दिनभर जाम में फंसे रहे चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
शंकर चौक पर यातायात व्यवस्था को बेहतर व जाम मुक्त बनाने के लिए चल रहा ट्रायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शंकर चौक पर यातायात व्यवस्था को बेहतर व जाम मुक्त बनाने के लिए यातायात पुलिस ने 28 जून को ट्रैफिक ट्रायल शुरू किया था। इस ट्रायल की वजह से सोमवार को पूरे दिन वाहन चालक एटलस चौक के पास से लेकर शंकर चौक तक जाम से जूझते रहे। सामान्य दिनों में जिस दूरी को पार करने में वाहन चालकों को 5 से 10 मिनट का समय लगता था, वहां पर करीब 30 मिनट तक वाहन जाम से जूझते दिखाई दिए। पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत, एसीपी यातायात सत्यपाल यादव ने भी ट्रायल के दौरान निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त ने यातयात पुलिस की टीम को जरूरी दिशा-निर्देश दिए, ताकि ट्रायल के दौरान जाम न लगे और वाहन चालकों को परेशानी न हो। ट्रायल के तहत साइबर पार्क के सामने बने कट को खोला गया है। इसके तहत साइबर सिटी से आने वाले वाहन चालक आने-जाने के लिए पहले वाले यू-टर्न का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर राजीव चौक की ओर से साइबर सिटी-साइबर हब की ओर जाने वाले वाहन चालकों को साइबर पार्क के सामने बने नए यू-टर्न से निकलना है लेकिन सोमवार को दिनभर शंकर चौक व आसपास लगे जाम में वाहन चालक फंसे रहें। इस दौरान शंकर चौक के आसपास, राजीव चौक की ओर शंकर चौक की ओर जाने वाली सर्विस लेन पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। ऐसे में काफी वाहन चालक यू-टर्न से न मुड़कर एंबियंस मॉल के आगे बने अंडरपास से निकलकर साइबर सिटी की ओर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रायल के बारे में अभी वाहन चालकों को जानकारी नहीं होने के कारण थोड़ी परेशानी हुई है। एक-दो दिन में सभी वाहन चालकों को ट्रायल व यू-टर्न के बारे पता चल जाएगा। इसके बाद शंकर चौक पर जाम लगने वाली समस्या नहीं बनेगी और वाहन अपने गंतव्य की ओर चले जाएंगे। - सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें