फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पेड़ उखड़कर तार पर गिरे, बिजली व्यवस्था चरमराई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। बारिश के बाद बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई। बारिश के कारण काफी जगह पानी भर गया। ऐसी स्थिति में किसी तरह के फॉल्ट में मरम्मत कार्य भी नहीं किया जा सकता था। शहर के बहुत सारे हिस्सों में बारिश के बाद बिजली कटी और शाम तक बिजली नहीं थी। कई जगह पेड़ उखड़कर तार पर गिर गए और तार टूटने के कारण बिजली कट गई।
सेक्टर 37 सी स्थित इंपीरिया एस्फेरा सोसाइटी में पूरे दिन बिजली नहीं थी। कादीपुर सबस्टेशन से जुड़े इलाकों बसई एनक्लेव, बसई, सेक्टर 10 समेत अन्य इलाकों में भी कई जगहों पर बिजली बाधित हुई। सेक्टर 99 ए स्थित परीना लक्ष्मी सोसाइटी में रहने वाले संदीप वालिया ने बताया कि बारिश के बाद से सोसाइटी में बिजली कट गई। सेक्टर 37 स्थित आरएमजी नाइनेक्स सोसाइटी के आमोद ने शिकायत की कि सोसाइटी में बिजली गुल रही। कादीपुर सबडिविजन के एसडीओ मनीष वाधवा ने बताया कि पेड़ टूटकर तार पर गिरने और तार टूटने के कारण बिजली कटी। सेक्टर 37 समेत कादीपुर सबडिविजन से जुड़े इलाकों में बिजली व्यवस्था बाधित हुई। डीएलएफ फेज टू में लोगों ने बारिश के दौरान बिजली कटौती की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिजली निगम को दिया धन्यवाद
दूसरी ओर आरडी सिटी आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि चैताली मढ़ोत्रा ने सर्किल टू के एसई मनोज यादव, सर्किल टू के कार्यकारी अभियंता और साउथ सिटी एसडीओ को धन्यवाद ज्ञापित किया कि बारिश के दौरान आरडी सिटी में एक बार भी बिजली नहीं गई। बारिश और जल भराव के बीच बिजली व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्होंने बिजली निगम के सर्किल टू विंग का निवासियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें