फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डीएलएफ फेज-2 में बिना अनुमति पेड़ की शाखा काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। वन विभाग की बिना अनुमति के डीएलएफ फेज-2 में पेड़ों की शाखाओं को काटने पर दो बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वन विभाग ने एल ब्लाक और एम-1 ब्लाक में पेड़ काटने के दोनों मामलों में अलग-अलग आपराधिक रिपोर्ट तैयार कर चालान जारी किए हैं।
विज्ञापन


वन विभाग की कार्रवाई में एम-1 ब्लाक स्थित मकान नंबर 1/8 में पेड़ कटवाने के मामले में बिल्डर अरुण अरोड़ा के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। एल ब्लाक स्थित मकान नंबर एल-17/1 में पेड़ों की कटाई के मामले में बिल्डर जतिन अरोड़ा रिषीपाल मलिक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आरोप है कि संबंधित लोगों ने वन विभाग की अनुमति के बिना री पेड़ों की कटाई कराई। उनके घर के बाहर सालों से पेड़ मौजूद थे। गुरुग्राम के वन संरक्षक राजकुमार ने बताया कि रेंज अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मामलों में डैमेज रिपोर्ट जारी कर जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग की टीमें समय-समय पर निरीक्षण करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें