पटौदी। पटौदी रोड रेलवे स्टेशन और जटोला-जोड़ी सांपका के बीच में रेलवे ट्रैक पर करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। जीआरपी चौकी हेलीमंडी को सुबह लगभग 6:40 पर इसकी सूचना मिली। जीआरपी चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया है। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत है। शव को पटौदी के उपमंडल नागरिक अस्पताल स्थित मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखवा दिया है। संवाद