फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 21 मई से महा चक्का जाम को जिले के ट्रांसपोर्टरों ने दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट यूनियनों ने हड़ताल के समर्थन में पोस्टर चस्पा किए
विज्ञापन

गुरुग्राम। दिल्ली-एनसीआर में 21 मई से प्रस्तावित तीन दिवसीय महा चक्का जाम को लेकर गुरुग्राम में भी ट्रांसपोर्टरों ने तैयारी तेज कर दी है। मंगलवार को शहर के विभिन्न ट्रांसपोर्ट नगरों और प्रमुख सड़कों पर ट्रांसपोर्ट यूनियनों की ओर से हड़ताल के समर्थन में पोस्टर चस्पा किए गए। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्टर्स कांग्रेस के आह्वान पर 21, 22 और 23 मई को दिल्ली-एनसीआर समेत गुरुग्राम में भी ट्रकों और व्यावसायिक वाहनों के पहिए थम सकते हैं।

ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि लगातार बढ़ रहे ग्रीन टैक्स, एक नवंबर से बीएस-4 वाहनों पर प्रस्तावित रोक और परिवहन क्षेत्र से जुड़ी अन्य मांगों को लेकर पूरे ट्रांसपोर्ट सेक्टर में भारी रोष है। यूनियनों का आरोप है कि सरकार की नीतियों के कारण ट्रांसपोर्ट कारोबार पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है, जिससे छोटे और मध्यम स्तर के ट्रांसपोर्टर सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि यदि सरकार ने समय रहते उनकी मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लिया तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि तीन दिन के चक्का जाम के दौरान लाखों व्यावसायिक वाहनों का संचालन प्रभावित हो सकता है, जिससे माल ढुलाई और सप्लाई व्यवस्था पर भी असर पड़ने की संभावना है। जिले के ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि बीएस-4 वाहनों को अचानक बंद करने का फैसला हजारों वाहन मालिकों के लिए बड़ा आर्थिक संकट पैदा करेगा। कई ट्रांसपोर्टरों ने हाल ही में भारी निवेश कर वाहन खरीदे हैं और ऐसे में उन्हें बंद करना उचित नहीं है। इसके अलावा ग्रीन टैक्स में बढ़ोतरी से भी ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ रही है, जिसका सीधा असर कारोबार और आम लोगों पर पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें