गुरुग्राम में डीएलएफ फेज-3 के नाथूपुर यू ब्लॉक में 25 वर्षीय किन्नर काव्या किराये के कमरे में मृत मिला। कमरे से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
गुरुग्राम में डीएलएफ फेज-3 के नाथूपुर यू ब्लॉक में 25 वर्षीय किन्नर काव्या किराये के कमरे में मृत मिला। कमरे से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ब्रेन हेमरेज से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
मामला बुधवार देर रात करीब 11 बजे सामने आया। पुलिस को सूचना मिली थी कि यू ब्लॉक स्थित एक मकान के किराये के कमरे से तेज दुर्गंध आ रही है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कमरे के अंदर काव्या मृत मिला। पुलिस ने मकान मालिक और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि काव्या कमरे में अकेला रहता था। पुलिस ने चकरपुर गांव में रहने वाले काव्या के दो सगे भाइयों से संपर्क किया। सूचना मिलने पर दोनों मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को बताया कि काव्या कैंसर से पीड़ित था और काफी समय से अकेले रह रहा था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ब्रेन हेमरेज से मौत की पुष्टि हुई है। मामले में फिलहाल किसी तरह की संदिग्ध परिस्थिति सामने नहीं आई है।