फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना में बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मियां तेज, उम्मीदवार घरों में दे रहे दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
- 11 सितंबर को कोर्ट परिसर में होगा मतदान, करीब 900 सदस्य करेंगे मताधिकार का प्रयोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर कस्बे में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवार मतदाताओं के घरों और कार्यालयों में पहुंचकर समर्थन की अपील कर रहे हैं। इससे चुनावी माहौल गर्माने लगा है। हालांकि, मतदाता अभी तक खुलकर किसी उम्मीदवार के समर्थन में सामने नहीं आ रहे हैं। इस बार चुनाव ईवीएम से कराने की तैयारी है। इसके लिए चुनाव समिति ने उपायुक्त को पत्र लिखकर पांच ईवीएम उपलब्ध कराने की मांग की है। बार एसोसिएशन का चुनाव 11 सितंबर को कोर्ट परिसर में होगा। करीब 900 सदस्य मतदान करेंगे। प्रधान, उप प्रधान, महिला उप प्रधान, सचिव और सह सचिव समेत विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं।
प्रधान पद पर तिकोना मुकाबला-
प्रधान पद पर एडवोकेट सुनील विकल, एडवोकेट अमित यादव और एडवोकेट महावीर प्रसाद मैदान में हैं। वहीं सचिव पद पर भी तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। उप प्रधान, एडिशनल उप प्रधान और सह सचिव पदों पर दो-दो उम्मीदवार आमने-सामने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईवीएम से होगा मतदान-
चुनाव समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सोमवीर तंवर ने बताया कि चुनाव ईवीएम से कराया जाएगा। इसके लिए पांच मशीनों की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराया जाएगा। मतदाता सूची को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें