फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ग्रीन कॉलोनी-2 में ट्रांसफार्मर खराब, कई घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-99ए स्थित गढ़ी ग्रीन कॉलोनी-2 में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते कॉलोनी के लोगों को भीषण गर्मी और उमस के बीच परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


निवासियों ने बताया कि लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। लगातार बिजली बाधित रहने के कारण इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो गए, जिससे पंखे और कूलर जैसे अन्य बिजली के उपकरण बंद हो गए। लोगों का बताया कि करीब 10 मिनट में ठीक होने वाली तकनीकी खराबी के कारण कई घंटे परेशानी झेलनी पड़ी।

स्थानीय निवासी प्रदीप, अशोक कुमार और दिलीप ने बताया कि अक्सर शिकायत के बावजूद विभाग की ओर से समय पर कार्रवाई नहीं की जाती है। लोगों ने बिजली निगम से मांग की है कि अगर कभी समस्या आती है, तो गर्मी और उमस को देखते हुए जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें