फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रामाडोल इंजेक्शन व एमटीपी किट बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जीएमसी नल्हड़ के पास संचालित एक लैब सेंटर पर छापेमारी कर प्रतिबंधित दवाइयों व संदिग्ध सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया।
विज्ञापन



कार्रवाई के दौरान इंजेक्शन ट्रमाडोल, एमटीपी किट , सीसीटीवी डीवीआर समेत अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद हुई। मौके पर मौजूद कर्मचारी आदिल पुत्र जर्नेल और वकील पुत्र फखरुद्दीन कोई वैध रिकॉर्ड, बिल, स्टॉक रजिस्टर या लाइसेंस पेश नहीं कर सके। पूछताछ के दौरान आदिल पीछे के दरवाजे से फरार हो गया, जबकि सेंटर का मालिक लुकमान पुत्र अली मोहम्मद बताया गया। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने एमटीपी एक्ट की धाराओं सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीम में डॉ. मनप्रीत नोडल अधिकारी, डॉ. यक्ष ढिल्लों, ड्रग कंट्रोल ऑफिसर व अन्य सदस्य शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें