फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर कार्य के चलते ट्रेनें रहेंगी रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर कार्य के चलते ट्रेनें रहेंगी रद्द
विज्ञापन

- न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के लिए किया जा रहा कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के नॉन इंटरलॉकिंग कार्य करने के दौरान एक हफ्ते तक कई ट्रेनें पूर्ण व आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। इससे गुरुग्राम के यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल द्वारा रद्द की गई ट्रेनों में कई ट्रेनें तो ऐसी हैं, जिनका गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज है।


यह ट्रेनें रहेंगी रद्द
ट्रेन संख्या 12215- 24,26 और 28 जुलाई को, ट्रेन संख्या 12216- 23,25 व 27 जुलाई, ट्रेन संख्या 12457- 22,23 व 24 जुलाई, ट्रेन संख्या 22421,22422,12985, 22482- 23 से लेकर 28 जुलाई तक, ट्रेन संख्या- 14713,20914,20938 व 14717-25 जुलाई को रद्द रहेंगी। ट्रेन संख्या -20913 - 24 जुलाई , ट्रेन संख्या 20937- 26 जुलाई ,ट्रेन संख्या- 22481- 27 जुलाई तक , ट्रेन संख्या 22949 व 22950 -27 जुलाई को रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंशिक तौर पर रद्द रहने वाली ट्रेन
ट्रेन संख्या 12066 21 से 23, 25, 26 व 28 जुलाई को दिल्ली सराय रोहिल्ला के स्थान पर दिल्ली कैंट से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 14029 24 से 28 जुलाई तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी। यह रेल सेवा रेवाड़ी-दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 20473 21 से 28 जुलाई तक दिल्ली सराय रोहिल्ला के स्थान पर दिल्ली कैंट से प्रस्थान करेगी। यह रेल सेवा दिल्ली सराय रोहिल्ला- दिल्ली कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेंगी। गाड़ी संख्या 20474 20 से 27 जुलाई तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट तक ही संचालित होगी। यह रेल सेवा दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय रोहिल्ला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 22472 21 से 28 जुलाई तक दिल्ली सराय रोहिल्ला के स्थान पर दिल्ली कैंट से संचालित होगी। यह रेल सेवा दिल्ली सराय रोहिल्ला-दिल्ली कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें