फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गर्मी की छुट्टियों में ट्रेन टिकट का संकट, कन्फर्म सीट नहीं, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गर्मी की छुट्टियों और शादी के सीजन के चलते ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। स्थिति यह है कि एक महीने पहले से ही ट्रेनों में 100 से अधिक की वेटिंग चल रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा और कोलकाता रूट की ट्रेनो पर है।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि मई में बच्चों की स्कूल की छुट्टियां शुरू हो जाती है औऱ इसी दौरान घरों में शादी भी होती है, लेकिन टिकट न मिलने से घर पहुंचना मुश्किल है। मजबूरी में लोग महंगे दामों पर तत्काल टिकट या निजी बसों में यात्रा की व्यवस्था कर रहे हैं। टिकट लेने आए राजेश कुमार ने बताया कि मई के आखरी में घर में शादी है, टिकट बुक करवाने आए थे लेकिन अब से टिकट 80 वेटिंग दिखा रहा है। ऐसे में समय पर पहुंचना मुश्किल है। पूजा सिंह ने कहा कि बच्चों की छुट्टियां होने पर हर साल इसी समय घर जाते हैं, लेकिन इस बार टिकट ही कन्फर्म नहीं हो रही। रेलवे को अतिरिक्त ट्रेनें चलानी चाहिए। अमित यादव का कहना है कि बिहार जाने वाली सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। ऑनलाइन बुकिंग करवाने के बाद भी टिकट कन्फर्म नहीं हो रही है। सुरेश पटेल ने बताया कि मध्य प्रदेश जाने के लिए टिकट करवाई थी, लेकिन वेटिंग इतनी ज्यादा है कि घर जाने की उम्मीद खत्म हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें