दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बीती रात करीब 12 बजे गुरुग्राम- सोहना एलिवेटेड फ्लाईओवर पर हादसा हो गया। घामडोज टोल के पास ट्रैक्टर ट्राली से अनियंत्रित क्रेटा गाड़ी जा टकराई है।
विज्ञापन
गाड़ी में एक व्यक्ति सवार था। जबकि ट्रैक्टर पर पांच मजदूर सवार थे। सभी को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि हाइवे पर ट्रैक्टर ट्राली नहीं चल सकते। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।