फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जल्द दौड़ेगी रफ्तार, गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे का काम अंतिम चरण में

विज्ञापन
गुडगांव पटौदी रेवाड़ी निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 352 W हाईवे पर खोड कार्य करते हुए
विज्ञापन
85 फीसदी काम पूरा, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, दिल्ली-जयपुर हाइवे पर वाहनों का दबाव होगा कम
विज्ञापन

नंबर गेम- 900 करोड़ रुपये से किया जा रहा काम
प्रेम चंद पाल्मी
पटौदी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा निर्माणाधीन गुरुग्राम वाया पटौदी-रेवाड़ी एनएच-352 डब्ल्यू हाईवे का लगभग 85 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस हाईवे के जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इसके चालू होने के बाद पटौदी शहर से गुजरने वाले वाहनों का दबाव कम होगा। शहर को जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की संभावना है। यह नया मार्ग दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी वाहनों का दबाव कम करने में सहायक होगा।
एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार, 43.2 किलोमीटर लंबे इस हाईवे का निर्माण करीब 900 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। परियोजना का निर्माण कार्य 21 नवंबर 2021 को शुरू किया गया था। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के निर्देश पर इसे नवंबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य था। हालांकि, निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। अब परियोजना का करीब 85 प्रतिशत काम पूरा होने का दावा किया जा रहा है। हाईवे के शुरू होने से गुरुग्राम से पटौदी और रेवाड़ी की ओर जाने वाले वाहनों को एक वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। इससे पटौदी शहर के मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव कम होगा।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था में होगा सुधार
स्थानीय लोगों का कहना है कि पटौदी शहर से गुजरने वाले भारी और लंबी दूरी के वाहनों के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। हाईवे के चालू होने से ऐसे वाहनों को शहर के बाहर से आवागमन का रास्ता मिल सकेगा। इससे शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। यह नया मार्ग शहर के भीतर वाहनों के दबाव को कम करेगा।
विज्ञापन


-
गुरुग्राम वाया पटौदी-रेवाड़ी एनएच-352डब्ल्यू हाईवे का लगभग 85 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। यह 43.2 किलोमीटर लंबा हाईवे करीब 900 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। निर्माण कार्य 21 नवंबर 2021 को शुरू हुआ था। -योगेश तिलक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें