फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सुशांत लोक और हैमिल्टन कोर्ट रोड पर बेहतर होगी यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनो तरफ होगी आवाजाही, चार लेन से बढ़ाकर छह लेन किया जा रहा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सुशांत लोक व्यापार केंद्र रोड और हैमिल्टन कोर्ट रोड मार्च 2026 तक टू-वे होने की उम्मीद है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण इसे चार लेन से बढ़ाकर छह लेन का करा रहा है। सड़क के दोनों ओर साइकिल ट्रैक और फुटपाथ का निर्माण कराया है। लंबे समय से दोनों सड़क वन वे हैं।
जिला प्रशासन, नगर निगम और राहगिरी फाउंडेशन ने साल 2014 में हैमिल्टन कोर्ट रोड (गलेरिया मार्केट) से राहगिरी दिवस की शुरुआत की थी। इसमें हर सप्ताह रविवार को सड़क को दो-तीन घंटे के लिए बंद कर लोगों को खेलने की आजादी जाती थी। ऐसे में जाम से बचने के लिए दोनों सड़कों को वन वे कर दिया था। हालांकि यह कार्यक्रम कई साल तक चला। ऐसे में दोनों सड़कों पर जाम से बचने के लिए यातायात को वन वे ही रखा गया। ऐसे में इस एरिया में रहने वाले लोगों को लंबे समय से परेशानी उठानी पड़ रही है। हालांकि बीच में पुलिस ने वैकल्पिक इंतजाम कराया, जिसमें सेक्टर की सर्विस रोड से जाने का रास्ता है।
विज्ञापन

यदि किसी को गलेरिया मार्केट जाना हो तो उसे मिलेनियम सिटी सेंटर के चौक से होकर सुशांत लोक व्यापार केंद्र रोड से होकर जाना पड़ता है जबकि गलेरिया मार्केट जाने के लिए सीधी सड़क है। दूसरा सुशांत लोक व्यापार केंद्र के लोगों को यदि मिलेनियम सिटी सेंटर जाना हो तो उन्हें हैमिल्टन कोर्ट -गलेरिया मार्केट होकर जाना होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें लंबे समय से यह समस्या उठानी पड़ रही है। यदि एमएलए फ्लैट जाना हो तो सुशांत लोक व्यापार केंद्र रोड से सेक्टर 55 होकर जाना पड़ता है। स्थानीय निवासी सुभाष बंसल ने बताया कि लोग लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं।

दिसंबर 2023 में सीएम ने दी थी मंजूरी
27 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई हाई पावर्ड वर्क्स परचेज कमेटी में अलॉटमेंट के लिए व्यापार केंद्र रोड और हैमिल्टन कोर्ट रोड प्रोजेक्ट की मंजूरी दी गई थी। इसे पिछले साल भी बन जाना चाहिए था लेकिन इसमें लगातार देरी होती गई। अब जीएमडीए ने मार्च 2025 की डेट लाइन रखी है। दोनों सड़कों के पुनर्विकास के तहत दोनों सड़कें जोकि 15 मीटर चौड़ी (चार लेन) हैं, उन्हें छह लेन के साथ 18 मीटर तक बढ़ाया गया है। बन जाने के बाद ट्रैफिक को दोनों तरफ से संचालित किया जाएगा। साइकिल ट्रैक, फुटपाथ, ग्रीन बेल्ट, सर्विस और स्लिप रोड का डेवलपमेंट, पार्किंग स्पॉट बनाना, स्ट्रीट लाइट का भी प्रावधान है। दोनों सड़कों की लंबाई लगभग 2.1 किमी है। रोड सेफ्टी के लिए रिफ्लेक्टिव रोड स्टड, सोलर स्टड, सावधानी वाले साइन बोर्ड, एडवांस डायरेक्शन साइन बोर्ड, डायरेक्शन स्क्वायर, रंबल स्ट्रिप्स, थर्मोप्लास्टिक पेंट वगैरह का इंतजाम शामिल है।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट एक नजर में

1. सेक्टर 28/43 (व्यापार केंद्र रोड) मास्टर रोड पर सड़क, फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, ड्रेनेज पर 22.45 करोड़ खर्च होंगे
2. सेक्टर 27/28 (हैमिल्टन कोर्ट रोड) की मास्टर रोड पर सड़क, फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, ड्रेनेज पर 21.71 करोड़ खर्च होंगे

प्रस्तावित कार्य
- मौजूदा कैरिज वे को चौड़ा कर 3 लेन का किया जाएगा
- 2.25 मीटर चौड़ी ऑन स्ट्रीट पार्किंग
- बागवानी और लैंडस्केप कार्यों के लिए प्रावधान
- 5.5 मीटर चौड़ी 2 लेन सर्विस रोड दोनों ओर
- 2.0 मीटर चौड़ा फुटपाथ दोनों ओर
- 2.3 मीटर चौड़ा साइकिल ट्रैक दोनों ओर
- 1.3 मीटर चौड़ी ड्रेनेज दोनों ओर
- 1.3 मीटर चौड़ा यूटिलिटी डक्ट दोनों ओर

सुशांत लोक व्यापार केंद्र और हैमिल्टन कोर्ट रोड का कार्य मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। दोनों सड़कों का करीब 60 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। वाहन चालकों के साथ पैदल यात्रियों और साइकिल सवारों की सहूलियतों का ध्यान रखा गया है।
-नेहा शर्मा, प्रवक्ता जीएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें