फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सदर बाजार के पास सड़कों पर चरमराई यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
सिद्धेश्वर चौक से अग्रवाल धर्मशाला चौक की ओर आने वाली सड़क पर लगा जाम। फोटो- संवाद
विज्ञापन
अग्रवाल धर्मशाला के पास पुलिसकर्मी नहीं रहे तैनात, लगा रहा जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। साइबर सिटी के सबसे व्यस्त स्थानों में शामिल सदर बाजार के आसपास सड़कों पर शनिवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई रही। अग्रवाल धर्मशाला के पास मुख्य पॉइंट से पुलिसकर्मियों के नदारद रहने के कारण सड़क पर वाहनों के पहिये थम गए। इस चौराहे पर लगे भीषण जाम का असर अग्रसेन चौक, महावीर चौक व सिद्धेश्वर चौक तक देखने को मिला। सामान्य दिनों में जहां वाहन चालकों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए एक से दो मिनट का समय लगता है, जाम लगा होने के कारण आधे से पौने घंटे का समय लग रहा था।
सदर बाजार के पास अग्रवाल धर्मशाला चौक पर वाहनों का भारी दबाव रहता है। दोपहर बाद करीब 3 बजे अग्रवाल धर्मशाला चौक पर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। व्यवस्था के अभाव में वाहन मोर चौक, सिद्धेश्वर चौक व बस अड्डा से गुरुद्वारा रोड की ओर जाने वाहन आमने-सामने उलझ गए। ऐसे में बस अड्डा, सिद्धेश्वर चौक, मोर चौक से अग्रवाल धर्मशाला चौक की ओर आने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

अग्रवाल धर्मशाला पर लगे इस जाम का डोमिनो इफेक्ट आसपास के प्रमुख चौराहों पर भी देखने को मिला। ऐसे में त्योहार व वीकेंड (शनिवार) की खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे लोगों को काफी परेशानी हुई। अग्रसेन चौक से न्यू रेलवे रोड की ओर जाने वाली सड़क पर भी जाम की समस्या बनने के बाद पुलिसकर्मियों ने चौक पर कट बंद करना पड़ा। ऐसे में अग्रवाल धर्मशाला चौक की ओर वाहनों के डायवर्ट किए जाने से यहां पर स्थिति बिगड़ गई।
अपना बाजार के पास से बेरिगेड्स गायब
तीन दिन पहले यातायात पुलिस ने सदर बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर बेरिगेड्स लगाए थे, ताकि बाजार में ऑटो, ई-रिक्शा व कार सहित अन्य वाहनों को रोका जा सके। शनिवार को यहां लगाए बेरिगेड्स भी गायब दिखाई दिए। ऐसे में कार, ऑटो व ई-रिक्शा बेरोकटोक सदर बाजार में प्रवेश कर रहे थे, जिस कारण पैदल चलने वाले लोगों व खरीदारों को परेशानी हुई। अपना बाजार के पास मुख्य सड़क पर ही ऑटो व कैब चालक भी सवारियों को बैठा व उतार रहे थे, जिस कारण अग्रवाल धर्मशाला पर जाम लग रहा था। लेकिन यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन


सभी चौक-चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मियों को तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। सदर बाजार के आसपास चौक पर सुबह से रात 10 बजे तक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है, ताकि यहां पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जा सके। जिन चौक पर पुलिसकर्मी तैनात नहीं मिलेंगे, उनको जवाब मांगा जाएगा। - संजय, एसीपी यातायात (पश्चिम), गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें