गुरुग्राम। पुलिस के पांच अधिकारी एवं कर्मचारी 30 अक्तूबर को लंबे सेवाकाल के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस लाइन में विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सेवानिवृत्त होने वालों में एच/इंस्पेक्टर रामकिशन, ओमप्रकाश, ईएचसी मुकेश कुमार, धर्मवीर और सतीश शामिल हैं। समारोह में सहायक पुलिस आयुक्त सुरेश कुमार ने सभी को शॉल, स्मृति-चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने पुलिस विभाग में उनके योगदान और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। पुलिस आयुक्त शिवास कविराज ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की। संवाद