स्कूल और कॉलेजों में होंगी प्रतियोगिताएं, कक्षाओं के हिसाब से तैयार किए जाएंगे प्रश्न बैंक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में गुरुग्राम यातायात पुलिस स्कूल और कॉलेजों में रोड सेफ्टी और जागरूकता पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराएगी। यातायात पुलिस उपायुक्त डाॅ. राजेश मोहन के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात मुख्यालय/हाईवे) सत्यपाल यादव, निरीक्षक संदीप कुमार द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के प्रथम चरण का आयोजन कराया जाएगा।
ट्रैफिक पुलिस की प्रतियोगिता में निजी स्कूल व कॉलेजों में विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। इसमें चारों जोन गुरुग्राम, सोहना, पटौदी व फर्रुखनगर के संस्थान शामिल होंगे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में चार वर्ग बनाए जाएंगे, इनमें तीसरी से पांचवीं कक्षा, छठी से आठवीं कक्षा, नौवीं से 12वीं कक्षा और कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग प्रश्न बैंक तैयार किए जाएंगे।
यातायात पुलिस उपायुक्त डाॅ. राजेश मोहन ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों व युवाओं में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाना है।