फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: घर-घर से कचरा उठाने का टेंडर पांचवीं बार निरस्त, मांगे सुझाव

Mon, 15 Sep 2025 07:55 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
नई योजना लागू होने में लगेगा समय, करना होगा इंतजार
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम की घर-घर से कचरा निस्तारण योजना का टेंडर एक बार फिर शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने तकनीकी खामियों के कारण निरस्त कर दिया। टेंडर 18 महीने में पांचवीं बार निरस्त हुआ है। लगातार बदलाव और आरएफपी (रिक्वेस्ट फाॅर प्रपोजल) में खामियों के कारण योजना ठप हो रही है।
विज्ञापन

इस समस्या को हल करने के लिए चंडीगढ़ में वेंडर्स मीट ऑन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट बुलाई गई है। इसमें एजेंसियां, आरडब्ल्यूए, एनजीओ और सहकारी संस्थाएं शामिल हैं। विभाग ने आम लोगों से भी सुझाव भेजने की अपील की है। निगम ने जुलाई में चारों जोनों के लिए अलग टेंडर निकाले थे। जोन-4 में छह और बाकी तीन में 2-3 एजेंसियों ने आवेदन किया था। 12 सितंबर को मुख्यालय ने नया आरएफपी जारी कर प्रक्रिया निरस्त कर दी है।
विज्ञापन



यह भी जानें
पांच साल के लिए एजेंसी को काम दिया जाना है।
नगर निगम गुरुग्राम के चारों जोन में सात लाख भवनों से कूड़ा उठाया जाना है।
कूड़ा उठाने के लिए एजेंसी की ओर से 700 गाड़ियां लगाई जानी हैं।
कूड़ा उठाने वाली गाड़ी बिजली से चलेगी।
भुगतान एजेंसी को होगा, प्राॅपर्टी टैक्स के साथ कूड़ा टैक्स नगर निगम लेता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें