फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हाईवे और एक्सप्रेसवे पर लेन ड्राइविंग को लेकर यातायात पुलिस हुई मुस्तैद

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे और एक्सप्रेसवे पर लेन ड्राइविंग को लेकर यातायात पुलिस हुई मुस्तैद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हाईवे और एक्सप्रेसवे पर लेन ड्राइविंग को लेकर जिले की यातायात पुलिस मुस्तैद हो गई है। हाईवे किनारे खड़े होकर पुलिसकर्मी बड़े वाहनों के चालकों को बांयी तरफ चलने के निर्देश दे रहे हैं। यातायात पुलिस की राइडर टीम भी हाईवे व एक्सप्रेसवे पर तैनात की गई हैं, जोकि वाहन चालकों को अनाउंसमेंट करके तय लेन में चलने के लिए कह रही हैं।
लेन ड्राइविंग को लेकर 80 यातायात पुलिसकर्मियों को दिल्ली-जयपुर हाईवे, द्वारका एक्सप्रेसवे, एसपीआर रोड, गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड हाईवे पर तैनात किया गया है। इन रोड पर ट्रक, डंपर, हाइवा सहित अन्य बड़े वाहनों को बांयी तरफ निर्धारित लेन में चलाने के लिए कवायद की जा रही है, ताकि हाईवे व एक्सप्रेसवे पर हादसों में कमी लाई जा सके। इन सभी सड़कों पर पुलिस द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है। अगर कोई वाहन चालक बार-बार लेन ड्राइविंग का उल्लंघन करता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है। इसको लेकर पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत ने निर्देश जारी किए हुए हैं कि लेन ड्राइविंग नियम का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलत लेन में चलने वाले वाहनों के ऑनलाइन माध्यम के अलावा मैन्युअली तरीके से चालान काटे जा रहे हैं। वाहन चालकों को लेन ड्राइविंग के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। - सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें