गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने दो अलग-अलग जगह पर गड्ढे भरवाने का काम किया है। यातायात निरीक्षक अनिल व अवतार ने एनसीयू कट और बिलासपुर चौक पर यातायात पुलिस कर्मचारियों की मदद से गड्ढों को भरवाया।
एनसीयू कट और बिलासपुर चौक के आसपास बारिश के कारण सड़क पर काफी गहरे गड्ढे हो रहे थे जिस कारण इन स्थानों पर ट्रैफिक जाम के हालात थे और वाहनों की रफ्तार कम हो रही थी। गड्ढों की वजह से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती थी। यातायात पुलिस कर्मचारियों ने गड्ढों में ईंट रोड़े और सीमेंट डालकर भरवाया। गड्ढे भरने से वाहन चालकों की परेशानी कुछ कम हुई। संवाद