फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो अवैध कॉलोनियों में हुई तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार विभाग की प्रवर्तन शाखा ने बुधवार को तीन अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ अभियान चलाया। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि सेक्टर-10ए थाना पुलिस की मदद से शहरी क्षेत्र गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। गढ़ी हरसरू गांव की राजस्व संपदा में 2.6 एकड़ क्षेत्र में फैली दो अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई की जिसमें 10 मकानों की नींव, दो निर्माणाधीन मकान और सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा साधराणा गांव की राजस्व संपदा में एक एकड़ क्षेत्र में फैली अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की गई जिसमें दो मकानों की नींव और संपूर्ण सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें