फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने जुर्माने की 10 प्रतिशत रकम मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। साइबर सिटी में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों की संख्या रोजाना 500 से अधिक है। डीसीपी ट्रैफिक ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिख कर जुर्माने की वसूली जाने वाली दस प्रतिशत की राशि को ट्रैफिक के संसाधनों पर खर्च करने की मांग की है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस की ओर से वसूले जाने वाली संपूर्ण राशि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को मिलती है। जो अपने संसाधनों पर खर्च करती है। साइबर सिटी में 100 से अधिक जेडओ हैं। जिनकी ओर से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा जाता है। ट्रैफिक पुलिस ने पांच माह में तीन करोड़ 65 लाख 45 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला है।
डीसीपी ट्रैफिक आरएस तोमर ने कहा कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से जुर्माने के रूप में वसूली जाने वाली राशि का आवंटन मुख्यालय की ओर से आता है। प्रदेश में गुरुग्राम का ट्रैफिक विंग अलग है। यहां पर संसाधनों को देखते हुए पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा गया है कि जुर्माने की वसूली जाने वाली राशि का दस प्रतिशत विभाग के संसाधनों पर खर्च किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें