फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डिवाइडर पर कैंटर चढ़ने से हाईवे पर यातायात प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटौदी। राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सोमवार की शाम चार बजे गुरुग्राम से जयपुर की ओर जा रहा कैंटर पचगांव चौक पर डिवाइडर पर चढ़ गया। इससे हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा और करीब पांच किमी लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

बता दें कि एक कैंटर सोमवार की शाम 4 बजे गुरुग्राम से जयपुर की ओर जा रहा था। पचगांव चौक से कुछ दूरी पर जयपुर की ओर चालक का संतुलन बिगड़ गया और डिवाइडर पर चढ़ गया। इस कारण से दिल्ली-जयपुर मार्ग पर लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। मौके पर पुलिस पहुंची और कैंटर को हटवाया। उसके बाद ही दिल्ली से जयपुर मार्ग पर यातायात सामान्य हुआ। कैंटर डिवाइडर पर चढ़ने के कारण घटनास्थल से लेकर बिलासपुर तक पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें