फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: न्यू गुरुग्राम में फुटपाथ, साइकिल ट्रैक और स्लिप रोड से सुधरेगी यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-58 से 68 तक सुरक्षित होगा सफर, प्रमुख चौकों पर जाम दूर करने के लिए बनाई जाएंगी स्लिप रोड
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) न्यू गुरुग्राम के सेक्टर-58 से 68 तक मास्टर रोड के साथ साइकिल ट्रैक, फुटपाथ और सर्विस रोड को बेहतर बनाने जा रहा है। इसके अलावा प्रमुख चौकों पर जाम से राहत दिलाने के लिए स्लिप रोड भी बनाई जाएंगी।
न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों में सड़कों की स्थिति ठीक नहीं है। अब इन सेक्टरों में तेजी से हाईराइज सोसाइटियां विकसित हो रही हैं, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए जीएमडीए सेक्टर-68 से 115 तक सड़क, सीवर, पानी और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को सुधारने में जुट गया है। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। योजना के अनुसार सेक्टर-58 से 68 तक सड़कों पर साइकिल सवारों के लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे। इसके लिए अलग से साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा। साथ ही पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ का निर्माण कराया जाएगा। जीएमडीए की योजना है कि सड़कों के नवीनीकरण के दौरान ड्रेनेज लाइन और सर्विस रोड का भी सुधार कराया जाए, ताकि स्थानीय वाहन चालकों को मुख्य सड़क पर न आना पड़े। इससे मुख्य सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा और जाम की समस्या में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जीएमडीए की प्लानिंग शाखा ने शहर की सड़कों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की थी। इसमें चौकों पर सुधार करने के साथ फुटपाथ और साइकिल सवारों के लिए सुविधाएं विकसित करने की सलाह दी गई थी। जीएमडीए की प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-58 से 68 तक साइकिल ट्रैक और फुटपाथ बनाने के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। इन सड़कों पर फुटपाथ, साइकिल ट्रैक समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए एस्टीमेट भी तैयार कर लिया गया है और जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


फुटपाथ में टाइल्स के बजाय कंक्रीट का इस्तेमाल किया जाएगा
साइबर सिटी में नॉन-मोटर व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख सड़कों पर फुटपाथ निर्माण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम और जीएमडीए संयुक्त रूप से कार्य योजना तैयार कर रहे हैं। योजना के अनुसार फुटपाथ इस प्रकार डिजाइन किए जाएंगे कि उनका उपयोग साइकिल सवार भी कर सकें। फुटपाथ में टाइल्स के बजाय कंक्रीट का इस्तेमाल किया जाएगा। जीएमडीए के अनुसार यह कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। योजना है कि पूरे शहर में एक समान डिजाइन के फुटपाथ विकसित किए जाएं। जीएमडीए का कहना है कि जिन सड़कों पर वर्तमान में काम चल रहा है, वहां नॉन-मोटर व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं नगर निगम सदर बाजार क्षेत्र में भी इस योजना को लागू करने पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें