फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी जलभराव से यातायात प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। साइबर सिटी का जलभराव ट्रैफिक पुलिस के लिए मुसीबत बना हुआ है। जलभराव के कुछ पाइंट पर दूसरे दिन भी वाहन धीरे-धीरे निकले। इसके साथ ही पुराने शहर के 12 पाइंट की ट्रैफिक लाइट फेल हो गई, जिसे एक बजे तक ठीक किया गया। इससे सबसे अधिक जाम दौलताबाद फ्लाई ओवर, शीतला माता रोड व बसई चौक के साथ राजीव चौक पर कोर्ट जाने वाले मार्ग पर दिखा।
विज्ञापन

दूसरे दिन भी पुराने शहर के लोग जलभराव से परेशान रहे। अंडरपास का पानी व लघु सचिवालय का पानी निकलकर सड़कों पर आ रहा था, जिसके कारण राजीव चौक के पास से आने वाले वाहनों के पहिये थमे। इसके साथ ही दौलताबाद में भी जलभराव था। दौलताबाद फ्लाईओवर पर जाम रहा। ट्रैफिक पुलिस को बसई चौक पर जाम हटाने में मशक्कत करनी पड़ी। कारण जितनी गति से वाहनों को निकलना चाहिए, वह गति उन्हें नहीं मिल पा रही थी।
ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा
सुबह जिस समय लोग अपने कार्यालय के लिए निकले, उस समय चौक चौराहों पर ट्रैफिक लाइट खराब थी। ट्रैफिक पुलिसकर्मी मोर्चा संभाले हुए थे। जब तक एक दिशा में वाहन क्लियर नहीं हो जाते थे तब तक दूसरी दिशा के वाहन नहीं छोड़े जा रहे थे। ऐसे में लाल बत्ती पर लोगों को आवश्यकता से अधिक समय देना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस ने सभी पाइंट की जानकारी लेकर जीएमडी को भेजी, जिनकी ओर से एक बजे तक उसे ठीक कराया गया। सोहना चौक से लेकर मोर चौक, अग्रवाल धर्मशाला, सेक्टर चार सात, उमंग भारद्वाज चौक आदि हैं।
विज्ञापन

जलभराव के दौरान वाहन फंसने व उससे लगने वाले जाम को तुरंत हटाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने 13 पाइंट पर क्रेन व ट्रैक्टर खड़ा किया है। इसके साथ ही अलग-अलग एसीपी ट्रैफिक व टीआई से संपर्क करने की जिम्मेदारी दी गई कि संबधित रोड के एसीपी ट्रैफिक को कॉल करना होगा, जो क्रेन के चालक का नंबर उपलब्ध कराएगा, यदि किसी रोड की क्रेन कहीं व्यस्त है तो सबसे नजदीक की क्रेन को मौके पर लिया जा सकता है।
जीएमडीए व निगमायुक्त को लिखा पत्र
जलभराव से शहर के हुए हालात व जाम की पैदा हुई समस्या के समाधान के लिए डीसीपी ट्रैफिक रविन्द्र सिंह तोमर ने जीएमडीए के सीईओ व नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखा है। पत्र में बसई चौक पर जलभराव व सर्विस रोड टूटने, शीतला माता रोड पर जलभराव व मेफिल गार्डन के सीवर के बैक मारने से पैदा हुई समस्या के बारे में बताया गया है। इस समस्या का तुरंत हल कराने को कहा गया है, जिससे बरसात होने पर ट्रैफिक व्यवस्था का संचालन सुचारु रूप से किया जा सके।
जलभराव से पैदा होने वाले हालत से निपटने के लिए संबधित विभागों को पत्र लिखा गया है। इसके साथ ही क्रेन व ट्रैक्टर की तैनाती के 13 पाइंट बनाए गए हैं। किसी भी हालात में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित न हो, इसे लेकर सोमवार को हुई बारिश के बाद आवश्यक कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

-आरएस तोमर, डीसीपी ट्रैफिक, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें