फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इतने पैसे कहां से आएंगे': फिर रुलाने लगी प्याज... टमाटर भी हुआ लाल, लोग बोले- लगता है खाना छोड़ना पड़ेगा

Fri, 06 Sep 2024 07:09 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम

सार

 गरिमा दलाल का भी कहना है कि टमाटर-प्याज खाना ही छोड़ना पड़ेगा। इतने पैसे कहां से आएंगे। इसके चलते कई अन्य खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
प्याज और टमाटर के दाम में आई बढ़ोत्तरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में भारी बारिश से प्याज की सप्लाई पर असर पड़ा है। जिसके चलते एक बार फिर प्याज और टमाटर के भाव बढ़ने लगे हैं। लोगों का कहना है कि पिछले सप्ताह भर से भाव में वृद्धि हुई है। प्याज 70 रुपये प्रति किलो बिक रही है। वहीं टमाटर भी 50 रुपये किलो है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि कई लोग तो सिर्फ भाव सुन कर ही आगे बढ़ जाते हैं। इनका कहना है पिछले साल अगस्त के अंत तक प्याज की कीमत 40 से 50 रुपये किलो थी, जबकि टमाटर 25 से 30 रुपये किलो भाव में बिका था।

विज्ञापन

सब्जियों के लगातार बढ़ते दाम से आम आदमी को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। प्याज मौजूदा समय में 70 रुपये प्रति किलो में बिक रही है। इतना ही नहीं, टमाटर के दाम भी बढ़ता जा रहे हैं। जबकि लहसुन 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। तो कश्मीरी मिर्च 80 रुपये प्रति किलो है। इसके अलावा गोभी, शिमला मिर्च के दाम भी विगत दिनों के अपेक्षा बढ़ गए हैं। नतीजा यह है कि इसका सीधा प्रभाव घरेलू बजट पर पड़ रहा है। 

व्यापारियों का कहना है कि दिल्ली की आजादपुर मंडी से ही उन्हें टमाटर-प्याज थोक भाव में महंगे मिल रहे हैं। गुरुग्राम स्थित गुरुद्वारा रोड सब्जी मंडी के आढ़ती अशरफ खान का कहना है कि महंगाई के कारण फुटकर दुकानदार भी टमाटर और प्याज कम ही ले जा रहे हैं।

सब्जी मंडी में खरीदारी करने आईं शिवाजी नगर निवासी आरती का कहना है कि वह हफ्ते में एक बार सब्जी खरीदने आती हैं। प्याज का भाव तेजी से बढ़ा है। लगातार बढ़ते सब्जियों के दाम से घर का बजट बिगड़ गया है। इसी प्रकार गरिमा दलाल का भी कहना है कि टमाटर-प्याज खाना ही छोड़ना पड़ेगा। इतने पैसे कहां से आएंगे। इसके चलते कई अन्य खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है।

सब्जियों के दाम
(प्रति किलो के हिसाब से) एक हफ्ते पहले मौजूदा कीमत
प्याज   40 70
बैगन 30 40
टमाटर 30 50
तरोई 40 60
आलू 30 40
गोभी 80 100
लौकी 30 40
शिमला मिर्च 80 100
हरी मिर्च 100 120
हरी धनिया 90 130
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें