24 घंटे के भीतर आने-जाने पर 330 रुपये खर्च पड़ेंगे। टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले लोगों के लिए मासिक पास का प्रावधान किया गया है। 340 रुपये में लोग पूरे महीने एक्सप्रेसवे की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
खेड़कीदौला टोल प्लाजा के नजदीक से लेकर महिपालपुर में शिवमूर्ति के सामने तक लगभग 29 किलोमीटर लंबा द्वारका एक्सप्रेसवे है। इसे दो भागों में बांटकर बनाया गया है। गुरुग्राम भाग एक साल पहले चालू हो चुका है। दिल्ली भाग दो महीने पहले चालू किया गया है।
टोल प्लाजा में फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम विकसित किया गया है। इससे टोल प्लाजा पर रुकना नहीं पड़ेगा। इस सिस्टम में वाहन अपनी गति से सीधे निकल जाएंगे। फास्टैग या नंबर प्लेट की मदद से स्वचालित रूप से टोल कट जाएगा। हालांकि रविवार से खेड़कीदौला टोल प्लाजा से भी निकलना महंगा हो सकता है। पहले निजी कार के लिए 80 रुपये टोल देना पड़ता था। अब 95 रुपये देने होंगे। इस तरह टोल दर में सीधे 15 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। हालांकि 24 घंटे के भीतर जाने-आने पर टोल कम देना पड़ेगा। 145 रुपये में 24 घंटे के भीतर जाना-आना कर सकते हैं।
इस टोल प्लाजा के भी 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए 340 रुपये के मासिक पास का प्रावधान किया गया है। खेड़कीदौला टोल प्लाजा से होकर जो वाहन द्वारका एक्सप्रेसवे से होते हुए दिल्ली जाएंगे, उन्हें द्वारका एक्सप्रेसवे के लिए केवल 125 रुपये देने होंगे यानी द्वारका एक्सप्रेसवे के 220 रुपये में से 95 रुपये खेड़कीदाैला टोल के कम हो जाएंगे। इसी तरह व्यावसायिक वाहन खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर जितना टोल देंगे उतना द्वारका एक्सप्रेसवे के टोल में से कम हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: Delhi Pollution: दमघोंटू बनी दिल्ली में हवा, एम्स में 421 पहुंचा AQI; एनसीआर के कई इलाकों तक 'जहर' का असर