मृतका की पहचान फिरोजबाद (उत्तर प्रदेश) के जलालपुर गांव निवासी अंजलि कुमारी के रूप में हुई है। युवती एक दिन पहले ही अपने पुरुष दोस्त के साथ उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से गुरुग्राम में आई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि अंजली की शादी फरवरी 2025 में हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी उसकी मर्जी के खिलाफ होने के कारण वह खुश नहीं थी। शादी के कुछ ही माह बाद वह अपने दोस्त कौशल के साथ आ गई। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी संबंधित थाने में दर्ज की गई। परिवार के दबाव के चलते वह वापस अपने घर चली गई।
तीन नवंबर को अंजली ने अपने दोस्त कौशल को कॉल करके कहीं बाहर रहने के लिए कहा और वे उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से दिल्ली आ गए थे। जहां एक दिन गेस्ट हाउस में ठहरने के बाद 04 नवंबर की सुबह गुरुग्राम आए थे। गुरुग्राम में रेलवे स्टेशन के पास लखी गेस्ट हाउस में ठहरे। बुधवार की रात को जब कौशल कमरे सो रहा था तो अंजली ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब कौशल की नींद खुली तो अंजली को फंदे से लटका हुआ पाया। इसके बारे में गेस्ट हाउस स्टाफ को जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी गई।
बार-बार कॉल आने से परेशान थी अंजली
कौशल ने बताया कि गेस्ट हाउस में आने के दौरान अंजली के मोबाइल पर बार-बार उसके घर से कॉल आ रही थी। इससे अंजलि काफी परेशान थी। कौशल ने अंजली को बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। कौशल ने बताया कि कुछ देर बाद वह सो गया। जब नींद खुली तो देखा कि अंजली ने फंदा लटके हुए पाया।
जांच अधिकारी बादल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवती द्वारा आत्महत्या करने का मामला लग रहा है। युवती के दोस्त कौशल से गहनता से पूछताछ की गई है। परिजनों के बयान दर्ज किए और गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वालों ने कोई शिकायत नहीं दी गई है।