फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्पोर्ट्स ग्रेडेशन प्रमाण पत्र बनवाने का अंतिम दिन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिला खेल विभाग में पिछले 10 दिन से खिलाड़ियों के स्पोर्ट्स ग्रेडेशन प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। स्पोर्ट्स ग्रेडेशन प्रमाण पत्र बनवाने की अंतिम तिथि तीन जुलाई रखी गई है। उसके बाद खिलाड़ियों का ग्रेडेशन प्रमाण पत्र नहीं बनाया जाएगा। यह स्पोर्ट्स ग्रेडेशन प्रमाण पत्र आने वाले ग्रुप-डी भर्ती में खिलाड़ियों के काम आएगा। पात्र खिलाड़ियों को समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए जिला खेल विभाग युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है।

खेल विभाग के अनुसार, जिले के सभी मान्यता प्राप्त खेलों के पात्र खिलाड़ी स्पोर्ट्स ग्रेडेशन प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर रहे हैं। अंतिम तिथि से पहले अधिक से अधिक खिलाड़ियों के आवेदन निपटाने के उद्देश्य से विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। सोमवार को सरकारी अवकाश होने के बावजूद जिला खेल कार्यालय खुला रखा गया, ताकि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और उनके आवेदन समय पर पूरे किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने कहा कि स्पोर्ट्स ग्रेडेशन प्रमाण पत्र बनवाने की अंतिम तिथि तीन जुलाई है। विभाग लगातार खिलाड़ियों के आवेदन प्राप्त कर उनका शीघ्र निस्तारण कर रहा है। खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकारी अवकाश के दिन भी कार्यालय खुला रखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें