फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खाद बीज का लाइसेंस लेने के लिए 48 सप्ताह का करें डिप्लोमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। हमेटी (हरियाणा एग्रीकल्चर मैनेजमेंट एक्सटेंशन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) की ओर से 10वीं पास युवाओं को डेसी (डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विसेज फॉर इनपुट डीलर) कराया जाएगा। इसके तहत 48 सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सप्ताह में एक दिन जिला स्तर पर ही कक्षा लगेगी। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण करने के बाद भारत सरकार के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर एक्सटेंशन मैनेजमेंट, हैदराबाद से डिप्लोमा दिया जाएगा। इस डिप्लोमा के आधार पर भारत के किसी भी राज्य में खाद, बीज व दवाई बेचने का लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे। डिप्लोमा की फीस 28 हजार रुपये है।
विज्ञापन



जिला कृषि उप निदेशक डॉ. विरेंद्र देव आर्य ने बताया कि जिले में डिप्लोमा करने के नए बैच के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक युवा कृषि कार्यालय में आकर दाखिला फाॅर्म भर सकते हैं। वहीं, संस्थान के प्रिंसिपल डॉ. कर्मचंद ने बताया कि डिप्लोमा का उद्देश्य किसानों को अधिक से अधिक नवीनतम कृषि संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाना है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें