फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: मकान में पानी के टैंक में काम करने गए तीन युवकों की मौत, दम घुटने से गई जान

Fri, 04 Oct 2024 01:55 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, 'गुरुग्राम
विज्ञापन
Gurugram News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान के बड़े वाटर टैंक में दम घुटने से शुक्रवार की सुबह तीन श्रमिकों की मौत हो गई। श्रमिक एक के बाद एक करके शटरिंग खोलने के लिए टैंक में उतरे थे। सूचना मिलते ही सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नाहरपुर रूपा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों मजदूरों को बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने मजदूरों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मृतकों की पहचान राजकुमार (23), मोहम्मद समद (32) और मोहम्मद सगीर (40) के रूप में हुई है। तीनों मूलरूप से बिहार के मधेपुरा के रहने वाले थे। पुलिस को उनके परिजनों के आने का इंतजार है। पुलिस के अनुसार, हंस एंक्लेव में हरिओम के मकान का निर्माण चल रहा है। उन्होंने यह कार्य ठेके पर दिया हुआ था। निर्माणाधीन मकान में अंडरग्राउंड वाटर टैंक बनाया गया था। बताया कि वाटर टैंक करीब आठ फीट ऊंचाई का है। इसमें डेढ़ फीट जगह को छोड़कर बाकी जगह पर लेंटर डाल दिया गया था।

शुक्रवार सुबह शटरिंग खोलने के लिए पहले एक श्रमिक नीचे उतरा, जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो दूसरे श्रमिक भी नीचे गए। यहां तीनों श्रमिक बेहोश पाए गए। मजदूरों को टैंक से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया] जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अन्य मजदूरों का कहना है कि अंडरग्राउंड टैंक में काफी पानी भरा हुआ था और टैंक भी करीब आठ महीने से बंद पड़ा हुआ था। ऐसे में टैंक में जहरीली गैस बन गई और शटरिंग खोलने उतरे मजदूरों का दम घुट गया।
विज्ञापन


निर्माणाधीन भवन में बने टैंक में जहरीली गैस में दम घुटने से तीन श्रमिकों की मौत हुई है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा। - अर्जुन देव इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी, सदर, गुरुग्राम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें