फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मां के सामने तीन साल की मासूम को गाड़ी ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-पानी भरने के लिए नल पर जा रही थी बच्ची, हादसे के बाद चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। धनकोट नहर के पास मंगलवार को पानी भरने जा रही मां के सामने ही तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी तीन वर्षीय बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्ची को ग्रामीणों की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की पहचान दिव्या के रूप में हुई है। पिता की शिकायत पर राजेंद्रा पार्क थाना की धनकोट चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के एटा जिले के कुकपुरा गांव निवासी अनिल यादव ने पुलिस को बताया कि वह चालक का काम करते हैं और धनकोट की नहर कॉलोनी में परिवार के साथ किराये पर रहते हैं। मंगलवार को उनकी पत्नी किरण कुमारी तीन वर्षीय बेटी दिव्या को साथ लेकर धनकोट नहर के पास लगे सरकारी नल से पानी भरने गई थीं। पुलिस के अनुसार, नहर के पास मोड़ पर पहुंचते ही तेज रफ्तार गाड़ी ने बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मां और बच्ची को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दिव्या को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर धनकोट चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि हादसे में शामिल गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। चालक रामपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें