फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वायु सेना का अधिकारी बनकर दुकानदार से ठगे 6.62 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
-सरिया खरीदने का दिया झांसा, गेट पास और अन्य शुल्क के नाम पर खाते में डलवाता रहा रकम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। साइबर ठगों ने वायु सेना का अधिकारी बनकर सरिया खरीदने के नाम पर दुकानदार से 6.62 लाख रुपये ठग लिए। ठग ने सरिया की गुणवत्ता जांच, गेट पास और अन्य शुल्क के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराई। पीड़ित की शिकायत पर साइबर दक्षिण थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बादशाहपुर के नया वासी ढाणी निवासी विनीत यादव निर्माण सामग्री बेचते हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पास अनजान नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को वायु सेना का अधिकारी बताते हुए बड़ी मात्रा में सरिया खरीदने की बात कही। विनीत ने सरिया बेचने की सहमति दे दी। इसके बाद ठग ने सरिया की गुणवत्ता पास कराने, गेट पास बनवाने और अन्य शुल्क के नाम पर रुपये मांगने शुरू कर दिए। वह हर बार बड़ी मात्रा में सरिया खरीदने का भरोसा देता रहा। उसकी बातों में आकर विनीत अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करते रहे। ऑर्डर के बारे में पूछने पर ठग कुछ दिन बाद भेजने की बात कहकर टाल देता था। जब विनीत ने रुपये वापस मांगे तो ठग ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद उन्हें ठगी का पता चला और उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिन बैंक खातों में रकम जमा कराई गई है, उनके खाताधारकों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें