फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: देर रात भीषण सड़क हादसा, तीन गाड़ियां आपस में टकराईं, पलटी टैक्सी, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

Sat, 31 Oct 2026 11:14 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
टक्कर के बाद पलटी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुरुग्राम के डीएलएफ फेज में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। रैपिड मेट्रो के नीचे हुई इस टक्कर के बाद एक टैक्सी बीच सड़क पर पलट गई। टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन


यह हादसा गोल्फ कोर्स कनेक्टिंग रोड पर तेज रफ्तार के कारण हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। रात करीब 1:30 बजे हुए इस हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाया गया। पुलिस मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके। गनीमत रही कि इस भीषण टक्कर के बावजूद किसी की जान नहीं गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें