फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 2 करोड़ की लौंग चोरी में तीन आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
लौंग को असम ले जाकर बेचने की थी योजना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने करीब दो करोड़ रुपये मूल्य की लौंग चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नूंह, हरियाणा निवासी मनन और जुनैद के रूप में हुई है। तीसरा आरोपी अजीज असम के बारपेटा जिले का निवासी है। पुलिस ने इन आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के कब्जे से 20 टन 900 किलोग्राम चोरी की लौंग और वारदात में इस्तेमाल किए गए दो ट्रक बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने चोरी की लौंग को असम ले जाकर बेचने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


यह मामला 14 अक्तूबर 2026 को सामने आया, जब एबीसी एक्सप्रेस कंपनी के एक पदाधिकारी ने थाना सेक्टर-10, गुरुग्राम में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लौंग से भरे ट्रक को गुरुग्राम के सेक्टर-88/89 क्षेत्र में एक सुनसान जगह पर खाली किया गया। इसके बाद माल को दो अन्य ट्रकों में भरकर चोरी को अंजाम दिया गया। वारदात में इस्तेमाल किया गया एक ट्रक आरोपी मनन का था। जुनैद उस ट्रक पर चालक के रूप में काम करता था। एसीपी क्राइम नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 20 टन 900 किलोग्राम लौंग बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें