फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राष्ट्रीय एमएमए चैंपियनशिप में जिले के तीन खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। इंदौर अभय प्रशाल इंडोर हॉल में राष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें जिले के तीन खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। तीनों खिलाड़ी सेक्टर-103 स्थित द थर्ड आई फाइट क्लब के प्रशिक्षु हैं। यह प्रतियोगिता 24 से 26 जुलाई तक आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर के 500 से अधिक शीर्ष मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में लक्ष्य ने स्वर्ण पदक, कार्तिक खत्री ने रजत पदक और युवान त्यागी ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता से लौटने पर तीनों खिलाड़ियों का द थर्ड आई फाइट क्लब में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। क्लब के प्रशिक्षकों और सदस्यों ने खिलाड़ियों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें