फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ब्लैक, ऑरेंज और येलो बेल्ट से नवाजे गए कराटे के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखनगर। कराटे प्लेनेट इंडिया, फर्रुखनगर में आयोजित एक विशेष बेल्ट टेस्ट में खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया। टेस्ट में सफल रहे खिलाड़ियों को नई बेल्ट से सम्मानित किया गया।
इस महत्वपूर्ण बेल्ट टेस्ट में, शगुन और विहान ने प्रतिष्ठित ब्लैक बेल्ट हासिल की। ऑरेंज बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में हर्षित, कार्तिक, भावेश, कान्हा, मयंक यादव, शिवम, निकुंज और वार्या शामिल रहे। इसके अलावा येलो बेल्ट से वैभव, अंकित, तरुण और मनन को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर हरियाणा कराटे एसोसिएशन के चेयरमैन और एशियन जज, शिहान राजू किडवाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सफलता बच्चों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। यह तो केवल शुरुआत है। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में ये युवा खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा और देश का नाम रोशन करेंगे।
कार्यक्रम में कोच दुर्गेश, मनोज और तेजस ने भी सभी बच्चों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें