फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रिवॉल्वर दिखाकर धमकी देने वाले तीन दोषियों को 3-3 साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी थाना क्षेत्र में 2016 में घर में घुसकर महिला और बच्चों को दी थी धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। घर में घुसकर महिला और उसके बच्चों को रिवॉल्वर दिखाकर धमकाने के करीब 10 साल पुराने मामले में जिले की अदालत ने तीन लोगों को दोषी ठहराते हुए 3-3 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने सतपाल, नवीन कुमार और बाला देवी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है। यह आदेश न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी रश्मीत कौर की अदालत ने दिया है।


यह मामला सिटी थाना क्षेत्र का है, जिसमें वर्ष 2016 में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी एक घर में जबरन घुस गए थे। उनके पास रिवॉल्वर था। उन्होंने घर में मौजूद महिला और उसके बच्चों को डराया-धमकाया और जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने तीनों दोषियों को धारा 452/34 आईपीसी में तीन साल की कैद और 10 हजार रुपये जुर्माना, वहीं धारा 506/34 आईपीसी में दो साल की कैद और 5 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। यह दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी। जुर्माना न देने पर अतिरिक्त जेल काटनी होगी। ट्रायल के दौरान जेल में बिताया गया समय सजा में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें