फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बाइक चोरी की एफआईआर दर्ज नहीं करने पर थाना प्रभारी सहित तीन सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चोरी का मामला दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर कट रहा था पीड़ित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बाइक चोरी की एफआईआर दर्ज नहीं करने पर पुलिस आयुक्त ने आईएमटी मानेसर थाना के प्रभारी, मुंशी व जांच अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित को थाना वाले पिछले काफी समय से चक्कर कटवा रहे थे और उसका मामला दर्ज नहीं कर रहे थे। पीड़ित ने बाइक चोरी मामले को लेकर गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा से मिलकर गुहार लगाई। मामले का पता चलने पर पुलिस आयुक्त ने तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए। इंस्पेक्टर देंवेंद्र सिंह की जगह पर थाने में ही तैनात सब इंस्पेक्टर अजय कुमार को कार्यवाहक एसएचओ बनाया गया है। शिकायतकर्ता बिहार के शाहबाजपुर गांव निवासी राजीव कुमार ने बताया कि आठ फरवरी को उसकी बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत लेकर वह आईएमटी थाना में गया था, लेकिन उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पिछले काफी समय से वह लगातार थाने के चक्कर काट रहा था। उसने प्रभारी देवेंद्र सिंह, मुंशी रविंद्र और जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार को बाइक की एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगाई, लेकिन हर बार उसे टरका दिया जाता। पुलिस आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आईएमटी थाना के स्टाफ को लताड़ लगाई और थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह, मुंशी रविंद्र और जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए। सस्पेंड एसएचओ, मुंशी और जांच अधिकारी की पुलिस आयुक्त को रिपोर्टिंग रहेगी। तीनों बिना पुलिस आयुक्त की इजाजत से मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने कहा कि यदि कोई पुलिसकर्मी इस तरह की लापरवाही कर रहा है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति शिकायत लेकर आता है तो उसकी सहायता की जाए और उसकी समस्या का समाधान कराया जाए।
विज्ञापन

वर्जन

बाइक चोरी संबंधी एफआईआर दर्ज न करके पुलिसकर्मी अपने काम में लापरवाही कर रहे थे। ऐसे में तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। - दीपक कुमार जेवरिया, पुलिस उपायुक्त, मानेसर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें