फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मादक पदार्थ बनाने और सप्लाई करने में संलिप्त नाइजीरिया की तीन महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध शाखा सेक्टर-43 की पुलिस ने नशे की फैक्टरी का किया भंडाफोड़
विज्ञापन

दिल्ली में किराये पर इमारत लेकर साथियों सहित चला रही थी मादक पदार्थ बनाने की फैक्टरी

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-43 की पुलिस ने दिल्ली में नशे की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ बनाने और सप्लाई करने में संलिप्त नाइजीरिया मूल की तीन महिलाएं गिरफ्तार की हैं। इनमें दो महिलाएं शनिवार को बख्तावर चौक के पास से पकड़ी थीं। वहीं, एक महिला को रविवार सुबह दिल्ली के खानपुर से गिरफ्तार किया।
अपराध शाखा सेक्टर-43 की पुलिस ने सूचना के आधार पर ग्रीन हेल्थ फार्मेसी सेक्टर-39 के पास से एक युवक को 26 ग्राम एमडीएमए के साथ पकड़ा था। आरोपी की पहचान बदायूं (उत्तर प्रदेश) के मोहल्ला बड़ी वाला बाईपास निवासी आदर्श के रूप में हुई। आरोपी आदर्श के खिलाफ सदर थाने में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि उसको नाइजीरिया मूल की दो महिलाओं ने एमडीएमए उपलब्ध कराया है। आरोपी आदर्श की निशानदेही पर पुलिस ने शनिवार को बख्तावर चौक के पास से नाइजीरिया मूल की दो महिलाओं को पकड़ा।
विज्ञापन

आरोपी महिलाओं की पहचान अबिया (नाइजीरिया) के इसियालंगवा गांव निवासी प्रेशियस और नाइजीरिया के डेओटा निवासी गिफ्ज के रूप में हुई। दोनों महिलाएं वर्तमान में दिल्ली के डेविल रोड स्थित फूड एम्पायर, बजाज शोरूम के पास किराये पर रही हैं। दोनों महिलाओं के पास से 39 ग्राम एमडीएमए बरामद होने पर उनके खिलाफ सदर थाना में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया। दोनों महिलाओं से पूछताछ करके अपराध शाखा सेक्टर-43 की पुलिस ने दिल्ली के खानपुर में एक इमारत पर दबिश दी। पुलिस टीम में शाखा प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा, एएसआई सुंदरलाल, एएसआई सतबीर, एएसआई रॉबिन, हेडकांस्टेबल प्रदीप कुमार, सुनील कुमार, कांस्टेबल अजीत, योगेंद्र, प्रियंक, रोहित व प्रदीप आदि शामिल रहे।
पुलिस ने इमारत के एक कमरे से नाइजीरिया मूल की एक महिला जॉय को पकड़ा। वह डेल्टा (नाइजीरिया) के इका गांव की रहने वाली है। पुलिस ने कमरे से 25 ग्राम एमडीएमए (22 ग्राम व्हाइट व 03 ग्राम ब्राउन), नौ ग्राम कोकीन, एक इलेक्ट्रिक तराजू, छह बंडल काली टेप, तीन बंडल पैकिंग पॉलीथिन और तीन मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी महिला जॉय को गिरफ्तार किया। बरामद एमडीएमए की कीमत बाजार में करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है। वहीं, कोकीन की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। बरामद किए गए सामान फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
दो साल पहले आईं थीं भारत
पूछताछ में पता चला कि ये तीनों आरोपी महिलाएं करीब दो साल पहले नाइजीरिया से भारत में आईं थीं। अपने अन्य साथियों के साथ दिल्ली के खानपुर एक्सटेंशन में 28 हजार रुपये प्रतिमाह किराये की इमारत में रहती हैं और मादक पदार्थों का व्यापार करती हैं। आरोपी महिला प्रेशियस और गिफ्ज ने बताया कि उनकी साथी आरोपी महिला जॉय का नाइजीरियन दोस्त नडुबेस्ट उन्हें मादक पदार्थ बेचने के लिए देता है। आरोपी जॉय ने पुलिस को बताया कि उसका बॉयफ्रेंड नेटबैंस्ट (नाइजीरियन मूल का) शक होने पर शनिवार की रात ही घर से भाग गया था। मादक पदार्थ सप्लाई का वही मुख्य सूत्र है। मादक पदार्थों को वे दिल्ली से गुरुग्राम सहित अन्य स्थानों पर रेपिडो या कैब बुक करके बेचने और अन्य लाेगों को उपलब्ध कराने का काम करती हैं। उन्हें प्रत्येक डिलीवरी के दो हजार रुपये मिलते हैं। आरोपी महिला जॉय अपने नाइजीरियाई दोस्त नडुबेस्ट से मादक पदार्थ लेती है और आरोपी प्रेशियस व गिफ्ज को बेचने के लिए उपलब्ध कराती है।
विज्ञापन

तीन दिन के रिमांड पर आरोपी महिलाएं
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि तीनों आरोपी महिलाओं को रविवार को अदालत में पेश करके तीन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से उनके पासपोर्ट, वीजा सहित अन्य दस्तावेज, उनके अन्य साथी आरोपियों और वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी। वहीं, आरोपी आदर्श को शनिवार को ही तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें