फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोसाइटी में प्रदूषण पर एसटीपी के पानी से प्रहार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 92 स्थित राइजिंग होम्स सोसाइटी ने अपनाया यह तरीका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम।
सेक्टर 92 स्थित राइजिंग होम्स सोसाइटी के लोगों ने प्रदूषण से निजात पाने के लिए एक नया तरीका अपनाया है। सोसाइटी के एसटीपी शोधित पानी का छिड़काव लोग रात के वक्त कर रहे हैं। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रवीण मलिक ने बताया कि पूरी सोसाइटी में यह सिस्टम बना दिया गया है। 20 फुट की ऊंचाई से देर रात को स्प्रिंकलर की मदद से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इससे सोसाइटी के आस-पास हवा के प्रदूषण में कमी आ रही है। साथ ही सोसाइटी के पौधों के पत्तों से धूल हट जाती है, इससे पौधे बेहतर तरीके से विकसित होते हैं। पत्तों पर धूल होने से पत्तों की श्वसन प्रक्रिया कम हो जाती है और पौधे पूरी तरह ऑक्सीजन दे नहीं दे पाते हैं। न्यू गुरुग्राम में सीवेज ट्रीटेड पानी को बहाने के लिए कोई लाइन भी नहीं बिछाई गई है। इस तरह इस पानी का प्रयोग भी हो रहा है और समस्या भी हल हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें