फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीन माह का वित्तीय समावेशन अभियान शुरू, सभी ग्राम पंचायतों में होंगे विशेष शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एक जुलाई से शुरू हुआ यह अभियान 30 सितंबर 2025 तक जारी रहेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में एक जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक तीन माह का सैचुरेशन अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान वित्तीय समावेशन की प्रमुख योजनाओं–प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना की पहुंच को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
इस अभियान के दौरान जिले की सभी 325 ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। जुलाई माह में 101 पंचायतों में शिविर लगाए जा चुके हैं। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं की जानकारी देना, बीमा एवं पेंशन योजनाओं से जोड़ना और वित्तीय जागरूकता फैलाना मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि अभियान की निगरानी एवं प्रगति की समीक्षा के लिए हर महीने जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। 6 अगस्त को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इस पहली जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति बैठक में जुलाई महीने की प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें