फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नूंह। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा खंड नूंह-1 में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत नवीनतम चेहरे की पहचान प्रक्रिया पर आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण जिले की सभी पर्यवेक्षिकाओं के लिए आयोजित किया गया, ताकि विशेष नामांकन अभियान को सफल बनाया जा सके।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य यह था कि पर्यवेक्षिकाएं लाभार्थियों के पंजीकरण, आधार पहचान और चेहरे की पुष्टि की नवीनतम प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से करना सीखें, जिससे पात्र महिलाओं को योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शिता से प्राप्त हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं लाभार्थियों तक सेवाएं समय पर और सटीक रूप से पहुंचाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। प्रशिक्षण में जिला कार्यक्रम अधिकारी मीरा, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनीता देवी, जिला अभियान संयोजक विकल, पोषण अभियान संयोजक अनूप तथा रोकेट लर्निंग संस्था के तकनीकी सहयोगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें